फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: हरे निशान पर खुला बाजार, बढ़त पर हुई सभी सेक्टर्स की शुरुआत

Mon, 24 Aug 2020 09:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 188.20 अंक यानी 0.49 फीसदी ऊपर 38622.92 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.36 फीसदी यानी 40.40 अंकों की बढ़त के साथ 11412 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


मालूम हो कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारत जैसे उभरते बाजारों को लेकर रुख सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने भारतीय बाजार में अगस्त महीने में अबतक शुद्ध रूप से 41,330 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वैश्विक बाजारों में अतिरिक्त नकदी के साथ भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश बढ़ रहा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने तीन अगस्त से 21 अगस्त के बीच शेयर बाजारों में 40,262 करोड़ रुपये और बॉन्ड बाजार में 1,068 करोड़ रुपये डाले। 

देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 67,622.08 करोड़ रुपये का बढ़ोतरी हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक रहे। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, इंफ्राटेल और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 132.24 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 38566.96 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 59.40 अंक यानी 0.53 फीसदी ऊपर 11371.60 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 214.33 अंक ऊपर 38434.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी ऊपर 59.40 अंकों की बढ़त के साथ 11371.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 250.13 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 38470.52 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी की 0.86 फीसदी यानी 97.45 अंकों की बढ़त के साथ 11409.65 के स्तर पर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें