फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी बरकरार

Fri, 28 Aug 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सप्ताह से आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 179.24 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 39292.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.46 फीसदी यानी 53.30 अंकों की बढ़त के साथ 11612.55 के स्तर पर खुला। विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते बाजार की शुरुआत आज बढ़त पर हुई।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एसबीआई, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, ग्रासिम, बीपीसीएल, रिलायंस, इंफ्राटिल और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 151.01 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 39,264.48 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 43.70 अंक यानी 0.38 फीसदी ऊपर 11602.95 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
कल शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 39.55 अंक ऊपर 39113.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.08 फीसदी ऊपर 9.65 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11559.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 185.64 अंक यानी 0.48 फीसदी ऊपर 39259.56 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.48 फीसदी यानी 55.85 अंकों की बढ़त के साथ 11605.45 के स्तर पर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें