फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार की कमजोर शुरुआत, 35000 के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 25 Jun 2020 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 334.41 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 34535.57 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.96 फीसदी यानी 99.10 अंकों की गिरावट के साथ 10206.20 के स्तर पर खुला। इससे पहले तीन दिनों से बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, गेल, वेदांता लिमिटेड, ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, आईओसी, जी लिमिटेड और हिंडाल्को के शेयर गिरावट पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 343.59 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के बाद 34525.39 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 69.75 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 10235.55 के स्तर पर था।

बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 162.22 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 35592.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.54 फीसदी यानी 56.45 अंकों की बढ़त के साथ 10527.45 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 561.45 अंक नीचे 34868.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.58 फीसदी गिरकर 165.70 अंक नीचे 10305.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें