फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम

Thu, 19 Sep 2019 10:07 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। दोपहर करीब 1:35 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 405.73 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के बाद 36,158.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 123.30 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,717.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका की नीतिगत ब्याज दरों में कटौती वैश्विक बाजार को अच्छी वहीं लग रही हैं, जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ है। साल 2019 में दूसरी बार अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। 

सुबह 10 बजे यह था शेयर मार्केट का हाल

सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 252.14 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 36,311.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 75.95 अंक यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,764.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

90 अंकों की गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 91.55 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के बाद 36,472.33 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 33.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 10,807.40 के स्तर पर खुला था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को वोडाफोन इंडिया, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, जी एंटरटेनमेंट, कोल इंडिया, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर लाल निशान के साथ खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 161.94 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36,725.82 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 613.70 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,854.40 के स्तर पर था। 

71.35 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज 11 पैसे की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.35 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.24 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 195.08 अंकों की बढ़त के बाद 36,676.17 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 58.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,876.40 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 82.79 अंकों की बढ़त के बाद 36,563.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 23.10 अंकों की बढ़त के बाद 10,840.70 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें