फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

Mon, 16 Sep 2019 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 176.72 अंकों की गिरावट के बाद 37,208.27 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 60.90 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,015 के स्तर पर खुला। सऊदी अरब में आरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले से कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित हुई हैं और इसका भारत में भी तेल कंपनियों के शेयरों पर दबाव है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को बीपीसीएल, आईओसी, एचपीसीएल, एशियन पेंट्स, यस बैंक, आरआईएल, यूपीएल, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एम एंड एम और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग, ओएनजीसी और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सोमवार को एफएमसीजी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 663.88 अंक यानी 1.78 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36,721.11 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 194 अंक यानी 1.75 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,881.90 के स्तर पर था। 

71.62 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज 70 पैसे की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.62 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.92 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 280.71 अंकों की तेजी के साथ 37384.99 और निफ्टी 93.10 अंकों की बढ़त के साथ 11075.90 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही थी जबकि निफ्टी के 50 में से 42 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें