फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर के मुकाबले रुपये की सपाट शुरुआत

Mon, 09 Sep 2019 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला
  • 151.08 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 36,830.69 के स्तर पर खुला
  • वहीं 42.40 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10,903.80 के स्तर पर खुला
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.08 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 36,830.69 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 42.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,903.80 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो एशियन पेंट्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, यूपीएल, सन फार्मा और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, मारुकि सुजुकी, एम एंड एम, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, जेएमडब्ल्यू स्टील, टीसीए, बजाज फाइनेंस और यस बैंक शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, ऑटो, बैंक, एनर्जी और मेटल शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 87.95 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,069.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 13.50 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,959.70 के स्तर पर था। 

71.70 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज सपाट स्तर पर हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.70 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.72 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई था। सेंसेक्स 152.84 अंकों की बढ़त के बाद 36,797.26 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 36.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,884.40 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 337.35 अंकों की बढ़त के बाद 36,981.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 98.30 अंकों की बढ़त के बाद 10,946.20 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें