फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 179 अंक उछलकर 35100 के ऊपर खुला सेंसेक्स

Tue, 30 Jun 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 179.57 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर 35141.09 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 74.75 अंकों की बढ़त के साथ 10387.15 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर बढ़त पर खुले। शीर्ष शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, हिंडाल्को, ब्रिटानिया, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 206.78 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 35168.30 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 70.20 अंक यानी 0.68 फीसदी ऊपर 10382.60 के स्तर पर था।

सोमवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 268 अंक यानी 0.76 फीसदी नीचे 34903.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.88 फीसदी यानी 91.50 अंकों की गिरावट के साथ 10291.50 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 209.75 अंक नीचे 34961.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.68 फीसदी गिरकर 70.60 अंक नीचे 10312.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें