फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट पर बंद बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में सात पैसे की तेजी

Mon, 29 Jun 2020 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 209.75 अंक नीचे 34961.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.68 फीसदी गिरकर 70.60 अंक नीचे 10312.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, ब्रिटानिया, सिप्ला, आईटीसी, कोटक बैंक, एम एंड एम, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, ग्राहसिम और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, विप्रो, एसबीआई, इंफोसिस, एल एंड टी, जी लिमिटेड और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़ा
वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल के दाम नीचे आने से सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 75.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान देश के शेयर बाजारों में गिरावट रही। विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, विदेशी मुद्रा की निकासी और कोविड-19 के मामलों से बढ़ती चिंता के बीच अमरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला और इसमें गिरावट थम गई। गत सप्ताहांत शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.65 रुपये पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 268 अंक यानी 0.76 फीसदी नीचे 34903.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.88 फीसदी यानी 91.50 अंकों की गिरावट के साथ 10291.50 के स्तर पर खुला था।

शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 309.62 अंक यानी 0.89 फीसदी ऊपर 35151.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.89 फीसदी यानी 91.60 अंकों की तेजी के साथ 10380.50 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें