फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त

Thu, 26 Sep 2019 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 147.33 अंकों की बढ़त के बाद 38,740.85 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.80 अंकों की बढ़त के बाद 11,491 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एम एंड एम, आईओसी, सिप्ला, बीपीसीएल और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 160.48 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38,754 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 36.20 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,476.40 के स्तर पर था। 

71.02 के स्तर पर खुला रुपया

रुपया आज डॉलर के मुकाबले 71.02 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.03 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 221.88 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के बाद 38,875.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 67 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के बाद 11,521.20 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 503.62 अंकों की गिरावट के बाद 38,593.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के बाद 11,440.20 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें