फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11,000 के पार

Thu, 12 Sep 2019 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 100.44 अंकों की बढ़त के बाद 37,371.26 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 27.80 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,063.50 के स्तर पर खुला। 

बढ़त के साथ हुई इन शेयरों की शुरुआत 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.52 फीसदी की बढ़तत के साथ खुला। टाटा स्टील का शेयर 1.24 फीसदी, एम एंड एम का शेयर 0.81 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 0.72 फीसदी, सन फार्मा का शेयर 0.66 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 0.62 फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 0.62 फीसदी, टेक महिंद्रा का शेयर 0.41 फीसदी, रिलायंस का शेयर 0.434 फीसदी, एशियन पेंट्स का शेयर 0.34 फीसदी, आईटीसी का शेयर 0.27 फीसदी, एचसीएल टेक का शेयर 0.23 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.14 फीसदी, टाटा मोटर्स का शेयर 0.07 फीसदी, बजाज ऑटो का शेयर 0.06 फीसदी, कोटक महिंद्रा का शेयर 0.05 फीसदी और भारती एयरटेल का शेयर 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। 

गिरावट के साथ खुले ये शेयर

गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें हीरो मोटोकॉर्प शामिल है। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ खुला, टीसी एस का शेयर 0.12 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 0.18 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 0.20 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 0.22 फीसदी, यस बैंक का शेयर 0.49 फीसदी और एनटीपीसी का शेयर 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ खुला।

71.43 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज 22 पैसे की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.43 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 52.97 अंकों की बढ़त के बाद 37,198.42 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 9.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,012.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 125.37 अंकों की बढ़त के बाद 37,270.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 32.70 अंकों की बढ़त के बाद 11,035.70 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें