सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 102.28 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 40,458.97 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.70 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 11,922.15 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को बीपीसीएल, भारती एयरटेल, एसबीआई, जी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, वेदांता लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, आईओसी और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें गेल, एम एंड एम, इंफ्राटेल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, कोल इंडिया, यूपीएल, पावर ग्रिड, टाइटन और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सोमवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल, आईटी, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 74.39 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 40,431.08 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 19.70 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 11,915.15 के स्तर पर था।
71.68 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 11 पैसे की बढ़त के बाद 71.68 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.79 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 115.49 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 40,401.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 44.45 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 11,916.55 के स्तर पर खुला था।
शुक्रवार को 40,356.69 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 70.21 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 40,356.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के बाद 11,895.30 के स्तर पर बंद हुआ था।