फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 11,000 के पार

Fri, 09 Aug 2019 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार
  • 141.42 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37,468.78 के स्तर पर खुला
  • 49.40 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,081.90 के स्तर पर खुला
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 141.42 अंकों की बढ़त के बाद 37,468.78 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 49.40 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,081.90 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा केमिकल, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूपीएल, बजाज फिन्सर्व, इंडियाबुल्स हाउसिंग और यस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचपीसीएल, बीपीसीएल, डीएचएफएल और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल और फार्मा शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 216.18 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,543.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 55.80 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,088.30 के स्तर पर था। 

70.55 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 70.55 के स्तर पर खुला। गुरुवार को रुपया 70.69 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 173.11 अंकों की बढ़त के बाद 36,863.61 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 47.20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,902.70 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 636.86 अंकों की बढ़त के बाद 37,327.86 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 177 अंकों की बढ़त के बाद 11,0325 के स्तर पर बंद हुआ था। सरकार ने इस साल बजट पर एफपीआई पर जो सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा था, उसे वापस लिया जा सकता है। इसी उम्मीद से शेयर बाजार में तेजी आई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें