लगातार तीसरे दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 162.22 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 35592.65 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.54 फीसदी यानी 56.45 अंकों की बढ़त के साथ 10527.45 के स्तर पर खुला।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, जी लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, एम एंड एम, वेदांता लिमिटेड और एनटीपीसी के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, इंफ्राटेल, अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, इंफोसिस, बीपीसीएल, श्री सीमेंट और सिप्ला के शेयर गिरावट पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 249.31 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के बाद 35679.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 58.25 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 10529.25 के स्तर पर था।
मंगलवार को भी हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। कल सेंसेक्स 117.54 अंक (0.34 फीसदी) ऊपर 35028.86 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.35 फीसदी यानी 36.45 अंकों की बढ़त के साथ 10347.65 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.49 फीसदी की बढ़त के साथ 519.11 अंक ऊपर 35430.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.55 फीसदी बढ़कर 159.80 अंक ऊपर 10471 के स्तर पर बंद हुआ था।