फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening: गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में कंपनियों को हुए नफे-नुकसान जानिए

Mon, 28 Jul 2025 09:19 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी की कंपनियों के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई। जानिए कंपनियों को हुए नफे-नुकसान का ब्योरा
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटक महिंद्रा बैंक में भारी बिकवाली दबाव और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितता के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


विदेशी पूंजी के लगातार बहिर्वाह तथा एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 369.58 अंक गिरकर 81,093.51 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 104.3 अंक गिरकर 24,732.70 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 86.43 पर पहुंच गया।

कोटक महिंद्र बैंक के शेयरों में 7 प्रतिशत तक की गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में करीब 7 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने शनिवार को जून तिमाही के लिए 4,472 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया और प्रतिकूल वृहद आर्थिक परिस्थितियों के कारण खुदरा वाणिज्यिक वाहन पोर्टफोलियो पर दबाव की बात कही।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 7,448 करोड़ रुपये था, लेकिन इसमें सामान्य बीमा इकाई में हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ भी शामिल था, जबकि मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 4,933 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इंफोसिस और इटर्नल भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे। हालांकि, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड लाभ में रहे।

एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा निफ्टी

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "नकारात्मक खबरों और ट्रिगर्स ने निफ्टी को एक महीने के निचले स्तर पर धकेल दिया है और बाजार की धारणा अब भी प्रतिकूल बनी हुई है। जापान और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते, जिन्हें शुरुआत में मुश्किल माना जा रहा था, तो हो गए हैं, लेकिन बहुप्रतीक्षित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अभी भी अधर में लटका हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।"

आईटी सूचकांक में गिरावट से फिसला बाजार

विजयकुमार ने आगे कहा कि आईटी सूचकांक में भारी गिरावट से बाजार नीचे आ रहा है और टीसीएस द्वारा अपने वैश्विक कार्यबल में 2 प्रतिशत की कटौती की घोषणा के मद्देनजर इसमें कोई राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह नकदी बाजार में एफआईआई की 13,552 करोड़ रुपये की बिकवाली से बाजार में कमजोरी बढ़ गई है। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,979.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत बढ़कर 68.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले, बीते हफ्ते कारोबार के आखिरी दिन सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर एक महीने के निचले स्तर 81,463.09 पर बंद हुआ। निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर एक महीने के निचले स्तर 24,837 पर बंद हुआ।

 
विज्ञापन

सोमवार को बाजार खुलने के बाद निफ्टी में सूचीबद्ध कंपनियों के हुई लाभ-हानि; सबसे अधिक फायदे में रहे शीर्ष पांच और सर्वाधिक नुकसान झेलने वाली पांच कंपनियों के शेयरों का हाल देखिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें