इससे पहले बीते दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक या 0.31 फीसदी चढ़कर 82,445.21 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 100.15 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 25,103.20 अंक पर पहुंच गया। आइए जानते हैं आज का हाल...
एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद और विदेशी फंड प्रवाह के साथ मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 235.58 अंक चढ़कर 82,680.79 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96.1 अंक चढ़कर 25,199.30 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और एनटीपीसी सबसे ज्यादा फायदे में देखी गई। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और टाइटन पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,992.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'निफ्टी के निकट भविष्य में 24,500-25,500 के दायरे में रहने होने की संभावना है। निफ्टी को ऊपरी बैंड से आगे ले जाने के लिए कोई अल्पकालिक ट्रिगर नहीं हैं। कुछ मुनाफावसूली से बाजार में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।'