फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

Fri, 10 May 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 138.45 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.30 अंकों की बढ़त के साथ खुला। 

37697.36 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

138.45 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37697.36 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 31.30 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11333.10 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो जी एंटरटेनमेंट, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI), यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टाटा स्टील और टीसीएस के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें एशियन पेंट्स, वोल्टास, आईओसी, विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस और बर्जर पेंट्स के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आईटी और एफएमसीजी लाल निशान के साथ खुले। वहीं मेटल, फार्मा, ऑटो और बैंक हरे निशान के साथ खुलें। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 135.10 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37694.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 17 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11318.80 के स्तर पर था। 

गुरुवार को गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 150.24 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 37638.89 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो 39.70 अंकों की गिरावट के बाद गुरुवार को निफ्टी 11319.80 के स्तर पर खुला था।

गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

 

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की गिरावट आई। इस गिरावट के बाद रुपया  70.05 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.94 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें