फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में 20 पैसे की तेजी

Tue, 11 Jun 2019 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 139.13 अंकों की बढ़त के साथ 39923.65 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.80 अंकों की बढ़त के बाद 11953.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो वेदांता, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, डीएचएफएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टीसीएस और कोल इंडिया के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, रिलायंस पावर, सन फार्मा, भारती एयरटेल, यस बैंक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स शामिल हैं।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो इंफ्रा और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मेटल, बैंक, आईटी, एफएमसीजी और एनर्जी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 70.66 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39855.18 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 62.70 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11985.40 के स्तर पर था। 

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार 

दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 168.62 अंकों की बढ़त के साथ 39784.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ 11922.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

69.45 के स्तर पर खुला रुपया 

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की बढ़त के बाद 69.45 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें