फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले 70.27 के स्तर पर हुई रुपये की शुरुआत

Thu, 16 May 2019 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 57.54 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.50 अंकों की बढ़त के साथ खुला।  

37172.42 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

57.54 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37172.42 के स्तर पर खुला। वहीं सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी बुधवार को 15.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11172.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो जे एंड के बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, टाटा स्टील, टाटा केमिकल, टाटा मोटर्स और टाटा ग्लोबल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, बीपीसीएल, एल एंड टी, कोल इंडिया, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर बाजार का हाल

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को प्री ओपन के दौरान शेयर बाजार सपाट स्तर पर था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 4.23 अंकों की गिरावट के बाद 37110.65 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.20 अंकों की बढ़त के बाद 11206.20 के स्तर पर था। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला। इस बढ़त के बाद रुपया 70.27 के स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 70.34 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें