फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, 69.72 के स्तर पर खुला रुपया

Thu, 30 May 2019 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 36.91 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.60 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। 

39538.96 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

गुरुवार को 36.91 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39538.96 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 14.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11875.70 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो टीसीएस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और वेस्ट कोस्ट पेपर के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा, यस बैंक, ओएनजीसी, सिप्ला, एचडीएफसी, यूपीएल, युनाइटेड स्पिरिट्स, बीईएल, हीरो मोटोकॉर्प और ग्लेनमार्क फार्मा के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आईटी, फार्मा, इंफ्रा और एनर्जी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 47.27 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39549.32 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 29.60 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11890.70 के स्तर पर था। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला। 11 पैसे की बढ़त के बाद रुपया 69.72 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.83 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें