फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फीसदी घट गया महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा, आय में हुई बढ़ोतरी

Wed, 29 May 2019 05:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की दिग्गज ऑटो कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा का वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में मुनाफा 16.1 फीसदी घट गया। हालांकि कंपनी की आय में बढ़ोतरी देखी गई। यह मुनाफा इसलिए घटा, क्योंकि वाहनों की बिक्री में कमी देखने को मिली। 

969 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा

महिंद्रा को चौथी तिमाही में 969 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। हालांकि वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में कंपनी को 1155 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

चार फीसदी बढ़ी आय

कंपनी की आय में बढ़ोतरी देखने को मिली। वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 4.7 फीसदी बढ़कर 13808 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 13189 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन


सालाना आधार पर चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा मार्जिन घटकर 13.5 फीसदी रहा जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में एबिटडा मार्जिन 15.1 फीसदी रहा था।

देश का सबसे आकर्षक ट्रैक्टर ब्रांड

महिंद्रा ट्रेक्टर को देश के सबसे आकर्षक ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (TRA) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। TRA ने अपनी रिपोर्ट के पांचवें संस्करण (India Study 2018)में इसका खुलासा किया गया। यह अध्ययन TRA के प्रोप्राइटरी ब्रांड अट्रैक्टिवनेस मैट्रिक्स पर आधारित है, जिसमें ब्रांड के आकर्षण के 36 गुणों को शामिल किया गया है।

TRA का बाइंग प्रोपेंसिटी इंडेक्स एक वैज्ञानिक पद्धति है,जो ग्राहकों की खरीद प्रक्रिया के मूल तक जाकर जांच करती है। बाइंग प्रोपेंसिटी का आशय ब्रांड के प्रति ग्राहक का स्वाभाविक आकर्षण निर्मित करना है। भारत में महिंद्रा एक भरोसमंद ब्रांड के रूप में भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें