फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार पूंजीकरण: बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों को हुआ लाभ, शीर्ष पर रिलायंस

Sun, 09 May 2021 02:20 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में केवल रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण के मामले में नुकसान हुआ।

विज्ञापन


लाभ में रही ये कंपनियां
बाकी आठ कंपनियों- टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे।

  • टीसीएस का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 34,623.12 करोड़ रुपये उछलकर 11,58,542.89 करोड़ रुपये पहुंच गया।
  • वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 13,897.69 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,950.71 करोड़ रुपये रहा।
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 13,728.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50,310.13 करोड़ रुपये हो गया। 
  • जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,213.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,52,756.84 करोड़ रुपये रहा।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,428.5 कराड़ रुपये बढ़कर 4,19,776.85 करोड़ रुपये जबकि भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 4,239.2 करोड़ रुपये बढ़कर 3,19,679.59 करोड़ रुपये रहा।
  • बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकण पिछले सप्ताह 2,797.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,31,436 करोड़ रुपये रहा।
  • एचडीएफसी बैंक का एमकैप 1,323.64 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,80,174.61 करोड़ रुपये रहा।


इनको हुआ नुकसान

  • इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 40,033.57 करोड़ रुपये घटकर 12,24,336.42 करोड़ रुपये बहो गया। 
  • इंफोसिस की बजार हैसियत 639.11 करोड़ रुपये घटकर 5,76,228.85 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज 
  2. टीसीएस
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. इंफोसिस
  5. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड
  6. एचडीएफसी
  7. आईसीअईसीआई बैंक
  8. कोटक महिंद्रा बैंक
  9. बजाज फाइनेंस 
  10. भारतीय स्टेट बैंक

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 256.71 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 49,206.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 98.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 14,823.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें