बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को दोपहर के कारोबार में 600 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में यह उछाल देखा गया है।
शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर 13 प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी एक प्रतिशत की बढ़त में था। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वेदांता, टीसीएस और मारुति का शेयर तीन प्रतिशत तक के लाभ में था।
वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, येस बैंक, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयर शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत तक नीचे आ गए।