फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में लौटी रौनक, 40,000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

Wed, 04 Dec 2019 03:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 174.84 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 40,850.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 43.10 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 12,037.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को टाटा मोटर्स, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, विप्रो, यल फार्मा, ओएनजीसी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एल एंड टी, रिलायंस, कोल इंडिया, आईओसी, बजाज फिन्सर्व, मारुति, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, इंफ्राटेल और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, मेटल, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑटो, और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

गिरावट पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स 99.43 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 40,576.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 37.50 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 11,956.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 126.72 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 40,675.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 11,994.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें