फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

Tue, 23 Apr 2019 04:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानि मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स में 80.30 अंकों की गिरावट हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 18.50 अंकों की गिरावट देखी गई।

38564.88 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स 

दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 38564.88 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 18.50 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11576 के स्तर पर पहुंचा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी, जी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी, यस बैंक और टाटा स्टील के स्टॉक्स शामिल रहे। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो दिनभर के कारोबार के बाद ऑटो, बैंक, मेटल और इंफ्रा के अतिरिक्त बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत

मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे मजबूत होकर 69.58 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि भारत के कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक स्त्रोत तैयार करने की खबरों से रुपये में तेजी आई। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से भी रुपये को मजबूती मिली। हालांकि, अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती ने रुपये की तेजी को थामने का प्रयास किया। 

सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 32 पैसे गिरकर 69.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

 

विज्ञापन

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी 179 रुपये घटकर 38,358 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी 179 रुपये यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 38,358 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 49 लॉट का कारोबार हुआ। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 0.23 फीसदी घटकर 15.07 डॉलर प्रति औंस रह गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें