दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 71.53 अंकों की गिरावट के साथ 39122.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.40 अंकों की गिरावट के बाद 11699.70 के स्तर पर बंद हुआ।
हरे निशान पर बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
दिग्गज शेयरों की बात करें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इंडियाबुल्स हाउसिंग, यूपीएल, यस बैंक, एम एंड एम और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इन कंपनियों के शेयरों में एक से पांच फीसदी की बढ़त आई।
इन शेयरों में आई दो से तीन फीसदी की गिरावट
वहीं गिरावट वाले दिगग्ज शेयरों की बात करें तो इनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, टाटा स्टील और वेदांता के स्टॉक्स शामिल हैं। इन शेयरों में दो से तीन फीसदी की गिरावट आई।
तीन से 12 फीसदी गिरे ये शेयर
इनके अलावा रिलायंस पावर, जीसी ज्वैलर, आईएफसीआई, ग्लेनमार्क फार्मा, महानगर गैस, आईजीएल, गुजरात गैस और डिश टीवी के शेयर तीन से 12 फीसदी गिरे।
तीन से 14 फीसदी टूटे ये शेयर
वहीं जैन इरिगेशन, एचडीआईएल, डीएचएफएल, जी मीडिया, बीएचईएल और एनबीसीसी के शेयर तीन से 14 फीसदी गिरे।
लाल निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 6.65 अंकों की गिरावट देखी गई, वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 11.10 अंकों की बढ़त के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39187.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 11735.20 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 407.14 अंकों की गिरावट के साथ 39194.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.70 अंकों की गिरावट के बाद 11724.10 के स्तर पर बंद हुआ था।