फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

169 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 के करीब

Mon, 10 Jun 2019 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 168.62 अंकों की बढ़त के साथ 39784.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंकों की बढ़त के साथ 11922.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, बीपीसीएल, कोल इंडिया, गेल और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को एनर्जी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, इंफ्रा, मेटल, आईटी और एफएमसीजी शामिल हैं। 

39912.35 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 296.45 अंकों की बढ़त के साथ 39912.35 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.10 अंकों की बढ़त के बाद 11956.80 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें