फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40,500 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

Thu, 21 Nov 2019 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 76.47 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 40,575.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 30.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 11,968.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को जी लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, आईसीआईसीआी बैंक, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएल, कोल इंडिया, टाटा स्टील, यस बैंक, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, गेल, आईटीसी, मारुति और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो पीएसयू बैंक, एफमसीजी, ऑटो और मेटल लाल निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी और मीडिया हरे निशान पर बंद हुए। 

गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 22.87 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के बाद 40,628.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 12.97 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,986.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

बुधवार को 40,651.64 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 181.94 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 40,651.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 59 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 11,999.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें