फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आई बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 41,000 के ऊपर

Thu, 13 Feb 2020 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 106.11 अंकों की गिरावट के बाद 41,459.79 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 26.55 अंकों की गिरावट के बाद 12,174.65 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 106.11 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 41,459.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.55 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,174.65 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को यस बैंक, जी लिमिटेड, एसबीआई, टाइटन, इंफोसिस, यूपीएल, हिंदु्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और टीसीएस के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंक्रा बैंक, एचडीएफसी, कोल इंडिया, बीपीसीएल, अडाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, मेटल, प्राइवेट बैंक और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और आईटी हरे निशान पर बंद हुए।

सपाट स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के बाद 41,534.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.10 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के बाद 12,206.30 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 349.76 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद 41,565.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.30 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 12,201.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें