फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 380 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Thu, 29 Aug 2019 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार
  • सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के बाद 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के बाद 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

लाल निशान पर बंद हुए ये शेयर

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ), एचडीएफसी, यस बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर

वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सन फार्मा, भारती इंफ्राटेल, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टी, और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक, एफएमसीजी और ऑटो लाल निसान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, मेटल और इंफ्रा हरे निसान पर बंद हुए।

गिरावट के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 151.90 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 37,299.94 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 47.60 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,998.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 189.43 अंकों की गिरावट के बाद 37,451.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 59.30 अंकों की गिरावट के बाद 11,046.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें