फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 587अंकों की गिरावट

Thu, 22 Aug 2019 03:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार
  • सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के बाद 36,472.93 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 177.30 अंकों की गिरावट के बाद 10,741.40 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 587.44 अंकों की गिरावट के बाद 36,472.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 177.30 अंकों की गिरावट के बाद 10,741.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, वेदांता, बजाज फिन्सर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टेक महिंद्रा, एचयूएल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। पीएसयू बंक 3.7 फीसदी गिरकर बंद हुआ, एनर्जी 2.3 फीसदी गिरा और मेटल 3.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं ऑटो और इंफ्रा भी लाल निशान पर बंद हुए।  

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 91.50 अंकों की गिरावट के बाद 36,968.87 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 33.40 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10,885.30 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 267.64 अंकों की गिरावट के बाद 37,060.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 98.30 अंकों की गिरावट के बाद 10,918.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें