दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 141.33 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 37,531.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,126.40 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को जी एंटरटेनमेंट, ब्रिटानिया, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। यस बैंक के शियर में 7.59 फीसदी की बढ़त आई, जिसके बाद ये 45.35 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 45.95 के स्तक पर खुला था। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और सिप्ला शामिल हैं।
गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 86.40 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के बाद 37,586.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 11,138.95 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई थी। सेंसेक्स 433.56 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद 37,673.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 139.20 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के बाद 11,174.80 के स्तर पर बंद हुआ था।