फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के आखिरी कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 35000 के नीचे सेंसेक्स

Tue, 30 Jun 2020 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : File
विज्ञापन

जून के आखिरी कारोबारी दिन मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 45.72 अंक नीचे 34915.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.10 फीसदी गिरकर 10.30 अंक नीचे 10302.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉ़र्प और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, गेल, आईओसी, वेदांता लिमिटेड, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, यूपीएल और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, ऑटो, मेटल, बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 179.57 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर 35141.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 74.75 अंकों की बढ़त के साथ 10387.15 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 209.75 अंक नीचे 34961.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.68 फीसदी गिरकर 70.60 अंक नीचे 10312.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें