फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 1200 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

Wed, 01 Apr 2020 04:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1203.18 अंक फिसलकर 28265.31 के स्तर पर बंद हुआ।
  • एनएसई का निफ्टी 343.95 अंक गिरकर 8253.80 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त वर्ष के पहले कारोबारी दिन और सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1203.18 अंक यानी 4.08 फीसदी की गिरावट के साथ 28265.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 343.95 अंक यानी 4.00 फीसदी की गिरावट के साथ 8253.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, यूपीएल, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, ऑटो, रियल्टी, आईटी, मेटल, पीएसयू बंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


बाजार पर कोरोना का असर
बीते 12 घंटों में कोविड-19 के 240 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक अब इस महामारी से मरने वालों की संख्या 38 हो चुकी है। महाराष्ट्र में बुधवार सुबह 18 और पॉजिटिव मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। खजराना इलाके में एक ही परिवार के लोग संक्रमित हैं, इनमें 3-8 साल के बच्चे भी शामिल हैं। कोरोना वायरस का असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है।



मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1028.17 अंक यानी 3.62 फीसदी की बढ़त के साथ 29468.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 316.65 अंक यानी 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 8597.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

गिरावट पर हुई थी बाजार की शुरुआत
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 217.62 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 29250.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 69.60 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 8528.15 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें