फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार हुआ गुलजार, 1300 अंक की बढ़त पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 10,000 के ऊपर

Fri, 13 Mar 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सुबह लोअर सर्किट लगने के कारण बाजार के खुलते ही ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। 45 मिनट की रुकावट के बाद बाजार खुला और हालत सुधरती नजर आई। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,325.34 अंक यानी 4.04 फीसदी की बढ़त के बाद 34,103.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 433.50 अंक यानी 4.52 फीसदी की बढ़त के बाद 10,023.65 के स्तर पर बंद हुआ। एक दिन में सेंसेक्स ने 4,715 अंकों की रिकवरी की। 

विज्ञापन

 


इसलिए आई रिकवरी
सेबी ने आश्वासन दिया कि शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल के बीच किसी भी तरह की अनिवार्य कार्रवाई करने के लिए तैयार है। इसकी वजह से बाजार में रिकवरी आई। साथ ही यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में रिकवरी के कारण भी घरेलू शेयर बाजार में उछाल दर्ज किया गया। 

सेबी ने दिया आश्वासन
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल से निपटने के लिए ‘वह किसी भी तरह की अनिवार्य कार्रवाई’ करने के लिए तैयार है। सेबी ने एक बयान में कहा कि कोरोनावायरस महामारी से जुड़ी चिंताओं के चलते पिछले कुछ दिनों में अन्य वैश्विक बाजारों की तरह ही भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया है। कोरानावायरस की वजह से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें भी गिरी हैं और आर्थिक मंदी की आशंका का डर भी बढ़ा है। नियामक ने कहा, 'सेबी और शेयर बाजार जरूरत के हिसाब से उपयुक्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं।' सेबी ने कहा कि भारतीय बाजार में गिरावट का रुख अन्य देशों के बाजारों के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से कम है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने दिया बयान
कोरोना वायरस से जुड़ी आर्थिक चिंताओं पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और देश हित को सर्वोपरि रखे हुए है। वैश्विक बाजारों में भारी अस्थिरता है हर जगह के शेयर बाजार इससे जूझ रहे हैं। 

वित्त विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह की राय
वित्त विशेषज्ञ डॉक्टर रवि सिंह का कहना है कि वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट आई। तेजी से फैल रहे करोना वायरस के चलते के चलते बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड 2008 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। क्रूड ऑयल में गिरावट की वजह रूस और सऊदी अरब के बीच चल रहा विवाद है। सऊदी अरब ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने और इसे 20 से 30 फीसदी कम भाव पर बेचने की बात कही थी। इसके बाद वैश्विक क्रूड ऑयल का दाम एक दिन में 32 फीसदी कम हो गया। यह गिरावट साल 1991 में हुए खाड़ी युद्ध के बाद से सबसे अधिक है। हालांकि केंद्रीय बैंकों और सरकार ने आश्वासन दिया है कि अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

बढ़त पर बंद हुए ये इन कंपनियों के शेयर

  • एसबीआई ( 14.89 फीसदी )
  • टाटा स्टील ( 14.52 फीसदी )
  • एचडीएफसी ( 10.50 फीसदी )
  • बीपीसीएल ( 9.64  फीसदी )
  • सन फार्मा ( 8.79 फीसदी )
  • ग्रासिम ( 8.42 फीसदी )
  • हिंडाल्को ( 7.82 फीसदी )
  • सिप्ला ( 7.66 फीसदी )
  • ओएनजीसी ( 6.96 फीसदी )
  • वेदांता लिमिटेड ( 6.70 फीसदी )

गिरावट पर बंद हुए ये इन कंपनियों के शेयर

  • यूपीएल ( -7.15 फीसदी )
  • जी लिमिटेड ( -4.17 फीसदी )
  • नेस्ले इंडिया ( -3.70 फीसदी )
  • एशियन पेंट्स ( -2.47 फीसदी )
  • ब्रिटानिया ( -1.84 फीसदी )
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर ( -0.53 फीसदी )
  • हीरो मोटोकॉर्प ( -0.27 फीसदी )
  • विप्रो ( -0.05 फीसदी )

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, फार्मा, आईटी, रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

30,552.96  के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,225.18 अंक यानी 6.79 फीसदी की ढलान के साथ 30,552.96 के स्तर पर खुला था और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 699.55 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8,890.60 के निचले स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर दो बजे के करीब सेंसेक्स 1434.20 अंक उछलकर 34,212.34 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी 386.70 अंक यानी 4.03 फीसदी बढ़कर 9,976.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

रोकनी पड़ी थी ट्रेडिंग
आज सेंसेक्स और निफ्टी 10 फीसदी से अधिक लुढ़क गए थे और इस वजह से ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। यानी कुछ देर तक शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। निवेशक ना तो शेयर खरीद सके और ना ही बेच सके। ये ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोकी गई। मालूम हो कि जब बाजार में 10 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट आती है, तो उसमें लोअर सर्किट लग जाता है और ट्रेडिंग कुछ देर के लिए रोक दी जाती है। बाजार में सर्किट के इतिहास पर नजर डाले तो बाजार में 12 साल में पहली बार लोअर सर्किट लगा है।

गुरुवार को 2919 अंकों की जबरदस्त गिरावट पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 2,919.26 अंक यानी 8.18 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के बाद 32,778.14 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 825.30 अंक यानी 7.89 फीसदी की गिरावट के बाद 9,633.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें