फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 350 अंकों का उछाल

Wed, 12 Feb 2020 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 349.76 अंकों की बढ़त के बाद 41,565.90 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 93.30 अंकों की बढ़त के बाद 12,201.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 349.76 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद 41,565.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 12,201.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, एम एंड एम, विप्रो, रिलायंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, इंफ्राटेल, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, सन फार्मा, सिप्ला, आईओसी, यूपीएल और ग्रासिम के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए।

बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 173.09 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 41,389.23 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,158.80 के स्तर पर खुला था। सुबह 10:21 बजे सेंसेक्स 425.90 अंकों की बढ़त के बाद 41,642.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 114.05 अंकों की बढ़त के बाद 12,221.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे वाले दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 236.52 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के बाद 41,216.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 12,107.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें