फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, मुनाफावसूली से सोने का वायदा भाव टूटा

Wed, 31 Jul 2019 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 83.88 अंकों की बढ़त के बाद 37481.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 28.40 अंकों की बढ़त के बाद 11113.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, यस बैंक, आईओसी, टाटा स्टील और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी और भारती इंफ्राटोल के शेयर शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 208.10 अंकों की गिरावट के साथ 37189.14 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 65.60 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11019.80 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को सेंसेक्स 289.13 अंकों की गिरावट के बाद 37397.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 103.80 अंकों की गिरावट के बाद 11085.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

मुनाफावसूली से सोने का वायदा भाव टूटा

कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को सोने का वायदा भाव 0.08 फीसदी टूटकर 34,501 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि भागीदारों द्वारा मुनाफा काटने से वायदा कारोबार में सोना कमजोर हुआ। 

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अगस्त अनुबंध 28 रुपये या 0.08 फीसदी के नुकसान से 34,501 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 7,724 लॉट का कारोबार हुआ। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02 फीसदी के नुकसान से 1,431.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

कमजोर मांग से चांदी का वायदा भाव नीचे

हाजिर बाजार की कमजोर मांग से बुधवार को चांदी का वायदा भाव 0.55 फीसदी के नुकसान से 41,342 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का सितंबर अनुबंध 228 रुपये या 0.55 फीसदी के नुकसान से 41,342 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 18,356 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह चांदी का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 95 रुपये या 0.22 फीसदी के नुकसान से 42,225 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 1,360 लॉट का कारोबार हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें