फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को देशभर में बंद रहेंगे CCD के सभी आउटलेट्स, 20 फीसदी टूटा कंपनी का शेयर

Wed, 31 Jul 2019 12:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीडी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ब्रांड नाम से कॉफी रेस्तरां चलाने वाली कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वीजी सिद्धार्थ सोमवार शाम को लापता हो गए थे। सिद्धार्थ के गायब होने के 36 घंटे बाद उनका शव मिला। इसके बाद उनकी कंपनी कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में जोरदार गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 12:10 बजे कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 19.98 फीसदी टूटा, जिसके बाद यह 122.75 के सतर पर पहुंच गया। 122.75 के स्तर पर खुलने के बाद इसमें 30.65 अंकों की गिरावट आई। वहीं मंगलवार को इसका शेयर 153.40 के स्तर पर बंद हुआ था। कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण करीब 2600 करोड़ है। 

मंगलवार को भी 20 फीसदी टूटा था शेयर

बता दें कि मंगलवार को जब सिद्धार्थ के लापता होने की खबर आई थी, तक भी कंपनी के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी कंपनी का शेयर 20 फीसदी टूटा था। 

बुधवार को बंद रहेंगे सीसीडी के सभी आउटलेट्स

वीजी सिद्धार्थ की याद में बुधवार को पूरे देश में सीसीडी के सभी आउटलेट्स बंद रहेंगे। बता दें कि सिद्धार्थ, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा के दामाद हैं। 

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ का शव मंगलूरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ है। सिद्धार्थ की तलाश में पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद भी ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें