फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 260 से ज्यादा का उछाल

Fri, 30 Aug 2019 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार
  • सेंसेक्स 263.86 अंकों की बढ़त के बाद 37,332.79 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 85.60 अंकों की बढ़त के बाद 11,033.90 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 263.86 अंकों की बढ़त के बाद 37,332.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 85.60 अंकों की बढ़त के बाद 11,033.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

लाल निशान पर बंद हुए ये शेयर

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद भारती इंफ्राटेल, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और ओएनजीसी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर

वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सन फार्मा, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, जी एंटरटेनमेंट और टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एनर्जी और इंफ्रा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निसान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक, ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शामिल है। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 173.59 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद 37,242.52 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 48.50 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,996.80 के स्तर पर खुला। 

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के बाद 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें