फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बढ़त का दौर जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में उछाल

Fri, 01 Nov 2019 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 35.98 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 40,165.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 22.05 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 11,899.50 के स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता लिमिटेड, बजाज फिन्सर्व, टेक महिंद्र और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, आईओसी, टीसीएस, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स और गेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को ऑटो और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी के शेयर शामिल हैं।  

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 16.69 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के बाद 40,145.74 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.45 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 11,872 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 77.18 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 40,129.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 37.10 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 11,881.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें