सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 16.69 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के बाद 40,145.74 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.45 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 11,872 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, इंफ्राटेल, जी निमिटेड, ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें आईओसी, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, ओएनजीसी, एसबीआई, बजाज ऑटो और गेल के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को ऑटो और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 67.02 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 40,196.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.15 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 11,886.60 के स्तर पर था।
70.98 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.98 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.92 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 151.38 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 40,203.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.35 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 11,890.45 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे सेंसेक्स 289.11 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 40,340.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 89.15 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के बाद 11,933.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 77.18 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 40,129.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 37.10 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 11,881.20 के स्तर पर बंद हुआ था।