फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, पर सेंसेक्स 37,000 के नीचे

Fri, 06 Sep 2019 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 337.35 अंकों की बढ़त के बाद 36,981.77 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 98.30 अंकों की बढ़त के बाद 10,946.20 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 337.35 अंकों की बढ़त के बाद 36,981.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 98.30 अंकों की बढ़त के बाद 10,946.20 के स्तर पर बंद हुआ।  

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, सन फार्मा, यस बैंक, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मेटल में दो फीसदी की बढ़त देखी गई और ऑटो 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंफ्रा, एनर्जी और बैंक भी हरे निशान पर बंद हुए।  

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार शेयर बाजार हरे निशार पर खुला था। सेंसेक्स 152.84 अंकों की बढ़त के बाद 36,797.26 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 36.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,884.40 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 80.32 अंकों की गिरावट के बाद 36,644.42 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.20 अंकों की बढ़त के बाद 10,847.90 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें