फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, कमजोर मांग से वायदा बाजार में चांदी नरम

Thu, 25 Jul 2019 04:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 16.67 अंकों की गिरावट के बाद 37830.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 9.50 अंकों की गिरावट के बाद 11261.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को निफ्टी में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, वेदांता, सिप्ला, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 149.11 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 37996.76 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.20 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11315.50 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 135.09 अंकों की गिरावट के बाद 37847.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 60 अंकों की गिरावट के बाद 11271 के स्तर पर बंद हुआ था। 

वायदा बाजार में चांदी नरम

हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 0.4 फीसदी घटकर 41,615 रुपये किलो रह गई। 

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी का भाव 168 रुपये या 0.4 फीसदी घटकर 41,615 रुपये किलो रहा। इसमें 6,564 लॉट के लिये कारोबार हुआ। इसी प्रकार, दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 194 रुपये यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 42,305 रुपये किलो पर आ गयी। इसमें 57 लॉट के लिये कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों के अनुसार मौजूदा स्तर पर सटोरियों की मुनाफावसूली से वायदा बाजार में चांदी नरम हुई। इस बीच, न्यूयार्क में चांदी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 16.58 डालर औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें