फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 68.98 के स्तर पर खुला रुपया

Thu, 25 Jul 2019 09:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 149.11 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 37996.76 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 44.20 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11315.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो सेल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशल, जी एंटरटेनमेंट, भारती एयरटेल और बर्जर पेंट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सिंडिकेट बैंक और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी और एनर्जी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 62.62 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37910.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 20.70 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11292 के स्तर पर था। 

68.98 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.98 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.98 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 75.48 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 38058.22 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 18.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11349.80 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 135.09 अंकों की गिरावट के बाद 37847.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 60 अंकों की गिरावट के बाद 11271 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें