फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, 32,199 रुपये प्रति दस ग्राम हुआ सोने का भाव

Wed, 15 May 2019 04:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 203.65 अंक गिरकर 37114.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11157 के स्तर पर पहुंच गया। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग, बजाज फाइनेंस, यूपीएल और आईओसी के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें जी एंटरटेनमेंट, टाटा मोटर्स, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और गेल के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को मेटल में दो फीसदी की गिरावट आई। वहीं ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, बैंक और इंफ्रा में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। 

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

मंगलवार को सेंसेक्स करीब 230 अंकों की मजबूती लेकर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी भी करीब 0.7 फीसदी चढ़कर 11220 के पार बंद हुआ था। सेंसेक्स 227.71 अंक की मजबूती के साथ 37318.53 के स्तर पर और निफ्टी 73.85 अंक की तेजी के साथ 11222.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

0.13 फीसदी फिसला सोना

कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में सोना 0.13 फीसदी गिरकर 32,199 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने में डिलिवरी वाला सोना 42 रुपये यानी 0.13 फीसदी गिरकर 32,199 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 9,005 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अगस्त डिलिवरी वाला सोना 102 रुपये यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 32,335 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 8,123 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे कम करने के साथ वैश्विक स्तर कमजोर रुख से वायदा कारोबार में सोने के भाव में नरमी रही। न्यूयॉर्क में सोना 0.15 फीसदी गिरकर 1,294.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी वायदा भाव में तेजी

वैश्विक बाजार में मजबूत रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी 63 रुपये चढ़कर 37,584 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाली चांदी 63 रुपये यानी 0.17 फीसदी बढ़कर 37,584 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 21,816 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, सिंतबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी 25 रुपये यानी 0.07 फीसदी बढ़कर 38,077 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 922 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने के बीच वैश्विक बाजार में मजबूत रुख से वायदा कारोबार में चांदी के भाव में तेजी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप के भविष्य में चीन के साथ व्यापार समझौते की संभावनाएं जताए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर मजबूती का रुख रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 0.01 फीसदी बढ़कर 14.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें