30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 855.30 अंक या 1.09 फीसदी उछलकर 79,000 अंक से ऊपर 79,408.50 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 273.90 अंक या 1.15 फीसदी चढ़कर 24,125.55 अंक पर बंद हुआ। अब जानते हैं आज का हाल...
घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, धीरे-धीरे बाजार सकारात्मक रुख पर लौट आया। शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने छलांग लगाई और हरे निशान पर पहुंचे।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी
विदेशी फंड के लगातार प्रवाह और ब्लू-चिप बैंक शेयरों में खरीदारी के बीच निवेशकों की धारणा में तेजी की वजह से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 319.89 अंक चढ़कर 79,728.39 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.1 अंक बढ़कर 24,201.65 अंक पर पहुंचा।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में से इटरनल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स पिछड़ते दिखाई दिए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,970.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक और शंघाई एसएसई कंपोजिट में तेजी रही, जबकि टोक्यो का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग कमजोर रहा। सोमवार को अमेरिकी बाजार में काफी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कंपोजिट में 2.55 फीसदी की गिरावट आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.48 फीसदी और एसएंडपी 500 में 2.36 प्रतिशत की गिरावट आई।