मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में उछाल से सेंसेक्स 96 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं कई शेयरों में गिरावट का दौर भी बना रहा है और इसमें पूरे दिन के कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स 34427 और निफ्टी 39 अंकों की मजबूती के साथ 10565 पर बंद हुआ।
इन शेयरों में दिखी मजबूती
ओएनजीसी, टीसीएस, एचयूएल, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज में काफी मजबूती देखने को मिली। यही हाल मिडकैप शेयरों में भी दिखा। वक्रांगी, नेशनल एल्युमीनियम, गोदरेज एग्रोवेट, जिंदल स्टील, कोलगेट पामोलिव, गोदरेज इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल, कॉनकोर, सेल, जेएसडब्ल्यू एनर्जी जैसी कंपनियों के शेयरों में 1.06-4.97 फीसदी तक मजबूती देखने को मिली।
इन शेयरों में दिखी कमजोरी
गुरुवार के कारोबार में जिन मिडकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिली उनमें एमआरपीएल, बीईएल, आरकॉम, यूबीएल, कैस्ट्रॉल इंडिया, अमारा राजा बैट्रीज, नैटको फार्मा, पीएनबी हाउसिंग, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, कोल इंडिया, मारुति में शामिल हैं।