हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार 281 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स व निफ्टी में मजबूती देखने को मिली। यह आंठवा शुक्रवार था, जब बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि सुबह के वक्त शेयर बाजार सुस्ती के साथ खुला था।
निफ्टी में बैंकिंग और सेंसेक्स में तेल-गैस के शेयरों में बड़ी बढ़त देखने को मिली। बैंक निफ्टी 280 अंक चढ़कर 28099 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का तेल-गैस इंडेक्स 7 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद हुआ है।
पिछले पांच दिन में कई ऐसे इंडेक्स देखने को मिले जिनमें अच्छी तेजी रही। रियल्टी 5.1 फीसदी, सरकारी बैंक इंडेक्स 5.4 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 3.7 फीसदी, मेटल 3.75 फीसदी और मिडकैप में 2.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। हालांकि फार्मा इंडेक्स 0.4 फीसदी गिर गया है। इस हफ्ते टाटा मोटर्स, मारुति और हीरो मोटो चार से छह फीसदी तक चढ़े हैं।