फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स, रुपये में 52 पैसे की मजबूती

Fri, 21 Sep 2018 10:19 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिला है। सेंसेक्स 250 अंकों की मजबूती के साथ खुला, वहीं निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 260 अंक की उछाल के साथ 37,380 के स्तर पर और निफ्टी 90 अंक की तेजी के साथ 11,325 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


बैंकिंग, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी का माहौल है। दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, आईओसी और एनटीपीसी 3.3-2.1 फीसदी तक उछले हैं।

मिडकैप शेयरों में मुथूट फाइनेंस, जिंदल स्टील, बर्जर पेंट्स, एमएंडएम फाइनेंशियल और बायोकॉन 3.8-2.4 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एमएसआर इंडिया, आधुनिक इंडस्ट्रीज, इंट्रासॉफ्ट टेक, एरो ग्रीनटेक और मोनेट इस्पात 9.8-4.9 फीसदी तक चढ़े हैं। 
विज्ञापन


रुपये में दिखी 2 हफ्ते के बाद तेजी

रुपया आज 52 पैसे बढ़कर 71.85 पर खुला है। यह पिछले 2 हफ्तों में सबसे बड़ा उछाल है। इससे रुपया एक बार फिर से 72 के स्तर से थोड़ा नीचे आ गया है। पिछले कारोबारी दिन यानि बुधवार को भी डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार रिकवरी आई थी। बुधवार को रुपया 61 पैसे की बढ़त के साथ 72.37 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें