फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक मजबूत, रुपया सपाट

Wed, 26 Sep 2018 10:06 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 200 अंक की मजबूती के साथ खुला, वहीं निफ्टी भी एक बार फिर से 11 हजार के पार चला गया। रुपये में सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 190 अंक की तेजी के साथ 36,842 के स्तर पर और निफ्टी 31 अंक चढ़कर 11,098 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में ल्यूपिन, बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, टाइटन, गेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक 2-0.6 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में बीईएल, ग्लेनमार्क, बर्जर पेंट्स, 3एम इंडिया और नाल्को 5.6-2 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ओरिएंटल वीनियर, एडलैब्स एंटरटेनमेंट, न्यूट्राप्लस इंडिया, केसीपी शुगर और हैथवे केबल 8.3-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।

72.70 पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 72.70 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 72.69 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें