दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 199.31 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 63 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 12,100.70 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को यस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, मारुति, यूपीएल, बीपीसीएल, सन फार्मा, ओएनजीसी और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, सिप्ला, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, गेल, ग्रासिम और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मीडिया और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
41,006.71 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185.41 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 41,006.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.80 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 12,071.50 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को 40,821.30 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 67.93 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,821.30 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 36.05 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 12,037.70 के स्तर पर बंद हुआ था।